मैं, कोई संजीदा शायर थोड़ी हूँ जो अच्छा लिखने का आदी हो, मैं चित्रकार हूं, कलम से भाव बनाता हूं, कभी अच्छा बनता है तो कभी बेकार लगता है..!!
❣️ Love Shayari 💔
आ गया है फर्क तुम्हारी नजरों में यकीनन… 😕 😕 अब एक खास अंदाज़ से नजर अंदाज़ करते हो हमे… 😒 😒 😢 .......................... ✍ Contact @Vaibhav100
Динамика подписчиков
с 20 июля 2026 по 28 сентября 2026 · минимум 5 390 · максимум 5 500
Кто рекламировался за полгода
Рекламных размещений с маркировкой не найдено.
Публикации
वो लौट कर आएगा, मुझे मालूम है, मैंने हर कोशिश की है, उसे पाने की, फिर थक गया तो भूल जानें की, मगर मैं कमज़ोर था, पढ़ाई में भी ज़िन्दगी में भी बुद्ध ही निकला, जो याद नहीं था पहाड़ा वो याद नहीं हुआ और जो याद हो गया तो उसे भूला ही नहीं, इसी तरह वो मेरे ज़हन के एक कोने में है, मैं रोज़ नहीं याद करता उसे, कभी कभार बात निकल आती है याद चली आती है, अब तो बरसों बीत चुके हैं, बारिशों से दोस्ती भी टूट चुकी है, उसके साथ गए हर जगह…
हक़ीक़त की बातें करना और सुनना दो अलग बात है, सिद्धांत की बातें करना और टिके रहना अलग बात है..!!
जब पूछा जाएगा सवाल कि रौशनी कब आएगी, तो वो बताएंगे कि कल भी तो अंधेरा था, किस तरह अंधेरे में देखनें से आंखों की ताक़त बढ़ती है, किस तरह कोई सौ पचास साल पहले अंधेरा कर गया था, वो समझाएंगे कि क्यों दुनियां अंधेरे से डरती है इज़्ज़त करती है, वज़ह पढ़ाएंगे बच्चों को स्कूलों में अंधेरे की जरूरत पर, बताया जाएगा कि अंधेरा उनके ईश्वर का बनाया गया नेक काम है, जोड़ेंगे इसे धर्म से, जाति या फिर भाषा, नदी वगैरह से, रौशनी की बात से…
बिना बताए ही आए जब भी मौत आए, मैं हँसकर मुस्कुरा कर जाना चाहता हूं..!!
सितारे इतने तन्हा किसके इंतजार में हैं, मुझे इनकी ये हालत देखकर रोना आता है..!!
मुझे मालूम है वो ख़ाब जो मेरा छूट गया था, कहीं मेरे ज़हन के किसी कोने में ज़िंदा बैठा है..!!